Bihar Weather Update: 28 जुलाई को बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम!

Bihar Weather Update: बिहार में 28 जुलाई को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए किन जिलों में बारिश की संभावना है, आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा और आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकली, जिससे मौसम का मिजाज बदलता रहा. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक 28 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के विभिन्न जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है.