Bihar Weather Update: अररिया, बांका समेत कई जिलों में आज होगी आंधी-बारिश, 28 मार्च को लेकर IMD ने जारी किया ये अलर्ट!

Bihar weather update: भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 28 मार्च को मौसम बड़ा बदलाव लेने वाला है. अररिया, बांका, भागलपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा, तापमान में कितनी गिरावट होगी और अगले 48 घंटों में मौसम का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update Today
Bihar Weather Update Today
google news

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. दिन के समय अधिकांश इलाकों में काले बादल देखने को मिल रहे है, हालांकि जोरदार बारिश का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 28 मार्च को मौसम करवट ले रहा है. प्री-मानसून गतिविधियों के बीच पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की स्थिति बनने जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का खतरा भी बना रहेगा.