Bihar Weather Update: बिहार में 28 सितंबर को 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल
Bihar Weather Update: बिहार में सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. 28 सितंबर को 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि, 29 सितंबर से मौसम में सुधार और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
Bihar 28 September Weather Update: बिहार और आसपास के क्षेत्रों में मौसम प्रणालियों की सक्रियता का असर लगातार देखने को मिल रहा है. उत्तरी मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर सुचिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि दक्षिणी तटीय म्यांमार के पास भी एक चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है. इसके साथ ही, बिहार से झारखंड और ओडिशा होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण गर्त विस्तृत है. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से राज्य भर में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं, वहीं अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान व्यक्त किया गया है.
