Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का यू-टर्न... भीषण गर्मी के बीच 29 अप्रैल को भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है, लेकिन इसके साथ खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, जिससे मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है.
ADVERTISEMENT

Bihar weather update
Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है और चिलचिलाती धूप व लू से परेशान लोगों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए आज यानी 29 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक एटमोस्फियरिक सिस्टम के एक्टिव होने से पारा गिरने लगा है, लेकिन तेज हवाओं और आसमानी बिजली का खतरा बरकरार है. ऐसे में प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.