Bihar Weather Update: 29 अगस्त को बिहार में बदलेगा मौसम, 5 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट!
Bihar Weather Update 29 August: बिहार में 29 अगस्त को मॉनसून के चलते कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने बांका, बेगूसराय, गोपालगंज, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना जताई है. कई इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में मॉनसून का असर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे के अंदर भी राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिला है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक, 29 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. वहीं उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार में भी कई स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा बांका, बेगूसराय, गोपालगंज, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.
