Bihar Weather Update: 3 फरवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम? कोहरा से लेकर बारिश का आ गया लेटेस्ट अपडेट
Bihar Weather Update: बिहार में 3 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कई जिलों में घने कोहरे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD पटना के अनुसार उत्तर-पश्चिम बिहार में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं. जानिए जिलेवार मौसम अपडेट, तापमान और आने वाले दिनों का पूरा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

3 February Bihar Weather Update
बिहार में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है. ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना के अनुसार 3 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. आइए विस्तार से जानते है मौसम की पूरी कहानी.