बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 जुलाई को इन 19 जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अगले 24 घंटे कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं. मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
ADVERTISEMENT

बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम
Bihar Weather Update: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है. बीते दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी बारिश का ये सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस बीच अब माैसम विभाग ने 3 जुलाई 2026 के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, कल बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौमस विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
