Bihar Weather Update: बिहार में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, 31 अगस्त को गया-नवादा समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!

Bihar Weather Update: बिहार में 31 अगस्त को मानसून फिर तेवर दिखा सकता है. IMD के मुताबिक राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है. गया और नवादा में अत्यधिक भारी बारिश, जबकि औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट है. जानें मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar weather Alert
Bihar weather Alert
Google CTA

बिहार में अगस्त के आखिरी दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा मानसून ट्रफ भी बिहार से होकर गुजर रही है, जिसका असर राज्य के मौसम पर दिखाई दे रहा है. ऐसे में 31 अगस्त को बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है.