Bihar Weather Update: बिहार के इन 5 जिलों में आज होगी बारिश! 5 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें पूरा अपडेट

Bihar weather update: भारतीय मौसम विभाग(IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक 4 अप्रैल को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 5 अप्रैल के बाद राज्यभर में मौसम बड़ा बदलाव ले सकता है. जानें किन जिलों में बारिश होगी, तापमान का हाल, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर जारी अलर्ट की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather News
Bihar Weather News
google news

बिहार में अप्रैल के पहले हफ्ते के साथ ही मौसम ने पूरी तरह से गर्मी का रुख पकड़ लिया है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ महसूस हो रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 4 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. लेकिन 5 अप्रैल के बाद से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की शुरुआत हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है. विस्तार से जानिए मौसम की पूरी रिपोर्ट.