Bihar Weather Update: बिहार में आज फिर से बढ़ सकती है ठंड! 1-3 डिग्री तक गिर सकता है पारा, जानें 6 फरवरी के मौसम का पूरा हाल

Bihar Weather Update: बिहार में फरवरी की शुरुआत के बावजूद ठंड का असर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को तापमान 1-3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी. राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. जानें बिहार के सभी जिलों के मौसम, कोहरे और तापमान का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar weather Update
Bihar weather Update
google news

भले ही फरवरी शुरू हो गई है लेकिन बिहार में अभी भी ठंड का वहीं पुराना रूप देखने को मिल रहा है. पछुआ हवाओं की वजह से ठिठुरन वाली ठंड ने अभी तक लोगों को काफी परेशान कर रखा है. ठंड के साथ-साथ अभी भी कई इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है जिससे की लोगों की आवाजाही में परेशानी हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक आज यानी 6 फरवरी को बिहार के कई इलाकों में तापमान में गिरावट होगी जिससे की ठंड बढ़ सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल.