Bihar Weather Update: 6 जून को बिहार में पलट सकता है मौसम, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी!

Bihar Weather News: बिहार में 6 जून को मौसम का मिजाज बदल सकता है. IMD ने कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, पटना समेत कई जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जानिए आपके जिले का मौसम अपडेट, बारिश की संभावना और अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
google news

बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. कभी अचानक बादल छा जाना तो कभी प्रचंड गर्मी ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक मौसम एक बार फिर पलटते हुए नजर आ रहा है. IMD के मुताबिक 6 जून को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.