Bihar Weather Today: बारिश के साथ आंधी… 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
Bihar Weather Mausam: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. एक तरफ भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ प्री-मानसून गतिविधियों के चलते कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 6 मई के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Today
Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा रखा है, वहीं दूसरी तरफ बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना ने थोड़ी राहत की उम्मीद जगाई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते आज और आने वाले कुछ दिनों तक कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. अगर आप भी घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए 'अलर्ट' जारी किया है.