Bihar Weather Update: बिहार में पलट गया मौसम! 6 अक्टूबर को इन 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें IMD का पूरा अपडेट

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है. 6 अक्टूबर को अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज समेत 8 जिलों में बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा का अलर्ट है. जानें 6 से 11 अक्टूबर तक बिहार के मौसम और तापमान का IMD अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में अब मौसम धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. बक्सर और पश्चिमी चंपारण में भी एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व हिस्सों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं, अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. जबकि दक्षिण बिहार के अधिकांश हिस्सों में 6 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.