Bihar Weather Update: 7 अगस्त को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 7 अगस्त 2026 के लिए राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 4 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा, कहां भारी बारिश होगी, तापमान कितना रहेगा और अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे की मौसम सुहावना बना हुआ रहा. इसी बीच IMD ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 7 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.
