Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा 7 फरवरी को मौसम? जानें कोहरा से लेकर तापमान तक का पूरा अपडेट

Bihar Weather Update: 7 फरवरी को बिहार का मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि दिन में धूप रहने से लोगों को राहत मिलेगी. जानिए बिहार का तापमान अपडेट, कोहरे की स्थिति और अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Today
google news

लगातार बदलते मौसम के बीच बिहार का मौसम अभी फिलहाल स्थिर दिख रहा है. भले ही मौसम स्थिर और सामान्य है लेकिन अभी ठंड का दौर खत्म नहीं हुआ है. राज्य के अधिकांश इलाकों में अभी भी सुबह और शाम के बीच ठंड का असर बरकरार है, जबकि दिन के समय धूप निकलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने 7 फरवरी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इस अपडेट के मुताबिक आज भी राज्य के कई इलाकों में कोहरा हो सकता जिससे की विजिबिलिटी कम रहेगी और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल.