Bihar Weather Today: बिहार में 7 मई को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि... मौसम विभाग ने कई जिलों जारी किया येलाे अलर्ट
Bihar Weather Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने 7 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

Bihar weather Update Today
Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे तपती गर्मी से राहत तो मिल रही है. हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में चलने वाले आंधी तूफान ने लाेगों की चिंताए बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून सिजन के एक्टिव होने और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में मौसम काफी अनिश्चित बना हुआ है. कहीं हल्की बूंदाबांदी से खुशनुमा माहौल है तो कहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और ओलावृष्टि जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं. इस बीच अब एक फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में आज के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.