Bihar Weather Update: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट! जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में 7 अक्टूबर को मौसम फिर करवट लेगा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा का अलर्ट है. जानें अपने जिले का मौसम.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 7 अक्टूबर को मौसम एक बार फिर बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में 7 अक्टूबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रूप ले सकता है.