कहीं तेज बारिश तो कहीं बिजली गिरने का खतरा... बिहार में 8 जुलाई को बदलेगा मौसम, IMD ने 24 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा.

ADVERTISEMENT

बिहार में मौसम ने ली करवट
बिहार में मौसम ने ली करवट
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार में इन दिनों मानसून पूरी तरह मेहरबान है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है. बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं 8 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.