Bihar Weather Update: बिहार में बाढ़ के बीच IMD का नया अपडेट, 8 सितंबर को कई जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट!

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून सक्रिय है और 8 सितंबर को कई जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जानिए 8 सितंबर को बिहार के किस इलाके में कितनी बारिश होगी और 9 से 12 सितंबर तक मौसम का क्या हाल रहेगा.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और 8 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और अगले पांच दिनों तक मौसम लगभग इसी तरह बना रह सकता है.