Bihar Weather Update: 9 जून को बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चल सकती है हवा!
Bihar Weather Update: 9 जून को बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है. IMD ने उत्तर बिहार, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश, वज्रपात और 40 से 50 KM/H की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में बारिश होगी और अगले दिनों का मौसम कैसा रहेगा.
ADVERTISEMENT

Bihar Rain Alert(Representational Photo)
बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और इसी के प्रभाव से 9 जून को कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर बिहार के कई हिस्सों के अलावा दक्षिण-पूर्व बिहार में भी मौसम सक्रिय रहेगा. हालांकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है, लेकिन राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.