Bihar Weather Update: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी, 7 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, जानें जिलेवार मौसम रिपोर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है. IMD के अनुसार 2 जनवरी 2026 को राज्य के 7 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है. जानिए पिछले 24 घंटों का मौसम, आज कैसा रहेगा तापमान, किन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी और आने वाले दिनों में मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Cold Wave Alert
बिहार में नए साल की शुरुआत कनकनी वाली ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है. पछुआ हवाओं की वजह से लगातार तापमान में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे कई जगह तो हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 जनवरी की तरह ही आज यानी 2 जनवरी को मौसम का मिजाज यही रहने वाला है. घने कोहरे की वजह से पटना, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. IMD के मुताबिक अभी यह दौर खत्म नहीं होने वाला है और आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, यानी की और ठंड बढ़ेगी.