Bihar Weather Update: बिहार में शीत लहर का अलर्ट, 6.6 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें 23 दिसंबर का वेदर रिपोर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में शीत लहर का कहर जारी, राजगीर में तापमान 6.6 डिग्री तक लुढ़का. 23 दिसंबर को भी घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी. कई जिलों में स्कूल बंद, विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी. जानें आज का पूरा मौसम अपडेट और आगे कितनी बढ़ेगी ठंड.

ADVERTISEMENT

Bihar weather update Fog n Cold
Bihar weather Update
google news

Bihar Weather Cold n Fog Update: बिहार में दिसंबर के शुरुआत से ही मौसम ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. हिमालय की ओर से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं और कमजोर धूप के चलते राज्य के कई हिस्सों में 'कोल्ड डे' जैसी स्थिति बन गई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम दोनों ही वक्त घना कोहरा छाया रहता है, तो कहीं-कहीं तो धूप भी नहीं निकल रही है. घने कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क, रेल और हवाई यातायात की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. वहीं मौसम के इस बदलते और रौद्र रूप को देखते हुए बिहार के कई जिलों में 1-2 दिन के लिए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर को भी घना कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी रहेगा.