Bihar Weather Update: बिहार में मौसम लेने वाला है यू-टर्न, चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखेगा असर? जानें IMD का बड़ा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है. 27 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब की हलचल के बीच राज्य के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. जानिए, अगले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने क्या संकेत दिए हैं.

ADVERTISEMENT

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज
बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

मौसम में हो रहे लगातार बदलाव और त्योहारों के इस दौर में हर किसी की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बिहार में मौसम का मिजाज बदल सकता है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान अर्नब की हलचल भी इस बदलाव की वजह बन सकती है. ऐसे में राज्य के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आखिर कब से बदलेगा मौसम और किन इलाकों में दिखेगा इसका असर? जानिए IMD का अपडेट.

पहले जानें बिहार में 27 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 27 अक्टूबर 2026 को मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. ऐसे में इस दौरान किसी भी तरह की बारिश या मौसमी बाधा के आसार नहीं हैं. हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है, लेकिन दिन के समय धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं की है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहा और केवल बांका जिले के इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी थी.

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का होगा असर

बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य हिस्से में बना चक्रवाती तूफान 'अर्नब' तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि 27 अक्टूबर को इसका सीधा असर राज्य पर नहीं दिखेगा, लेकिन इसके प्रभाव के कारण 28 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियां तेज होने की प्रबल संभावना है.

आने वाले दिनों बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में भारी बदलाव के संकेत मिले हैं, जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) चलने से होगी. इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को रोहतास, भभुआ, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है, जबकि तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: JDU से अनंत सिंह के निष्कासन के बाद अब उनकी पत्नी नीलम देवी पर हुई ये बड़ी कार्रवाई