Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी से बढ़ेगी परेशानी... 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने बताया फिर कब होगी बारिश

Bihar weather update: बिहार में मौसम तेजी से करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. तेज शुष्क हवाएं हालात और मुश्किल बनाएंगी, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है.

ADVERTISEMENT

Bihar weather update
Bihar weather update
google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदलने लगा है. प्रदेश में अब सूरज की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है. ऐसे में इससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. IMD की माने तो राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुष्क हवाओं का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है. हलांकि, इसके बाद कुछ इलाकों में बारिश होने का भी अनुमान है.