Bihar Weather Today: बिहार में कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
Bihar weather update: बिहार में मौसम ने अचानक दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. दक्षिणी हिस्सों में जहां भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए खास अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

Bihar weather Update
Bihar Weather Today: बिहार में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं. जहां एक ओर राज्य का दक्षिणी हिस्सा भीषण गर्मी और तपिश की चपेट में है, वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में बादलों की आवाजाही ने लोगों की उम्मीदें जगा दी हैं. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम का दौर जारी है, जिससे चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में मौसम की स्थिति में बदलाव और कुछ विशेष जिलों के लिए चेतावनियां भी जारी की हैं.