Monsoon Rain: बारिश, तेज हवाएं और बिजली... बिहार में 6 जुलाई को जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने इन जिलों में जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट
Bihar Weather Today : बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 6 जुलाई कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. घर से निकलने से पहले अपने जिले का मौसम अपडेट जरूर जान लें.
ADVERTISEMENT

बिहार में फिर बिगड़ा मौसम
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर जोर पकड़ रही है, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है . मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर बिहार के मौसम पर देखने को मिल रहा है. ऐसे में यानी 6 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने (वज्रपात) की प्रबल आशंका है. अगर आप भी घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम विभाग की इस चेतावनी और अपने जिले का हाल जरूर जान लें.
