बिहार में बदलेगा मौसम... कई जिलों में 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होने की संभावना है और मानसून पूरे राज्य में सक्रिय हो सकता है.
ADVERTISEMENT

बिहार में अचानक बदलेगा मौसम
Bihar Weather Update: बिहार में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की माने तो 29 जून 2026 को बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इस दौरान बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में ये सिलसिला आने वाली 4 जुलाई तक जारी रहेगा.