Bihar Weather Alert: मानसून ने बदली चाल! 2 अगस्त को बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. 2 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. जानिए किन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है.
ADVERTISEMENT

2 अगस्त को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त 2026 को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मानसून ट्रफ और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बिहार तक बने वेल-मार्क लो प्रेशर सिस्टम के असर से मौसम में ये बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में आकाशीय बिजली के चमकने की भी आशंका है.
