Bihar Weather Update: 30 मई को बिहार के कई जिलों में फिर होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में 30 मई को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. IMD ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश, कहां चलेगी 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम.
ADVERTISEMENT

IMD Rain Alert Bihar
बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से पलट रहा है. चिलचिलाती धूप और गर्मी झेल रहे बिहार वासियों को प्री-मानसून की बारिश ने बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 30 मई को बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, ताकि लोग सतर्क रह सकें.