Bihar Weather Update: बिहार के 12 जिलों में झमाझम बारिश तो 8 में उमस करेगी परेशान! 28 मई को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
IMD Bihar Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. IMD ने 28 मई को बिहार के 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना, गया समेत 8 जिलों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. जानिए किन जिलों में झमाझम बारिश होगी, कहां चलेगी तेज हवा और अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather News
बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली, जिससे कुछ इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं पटना, गया, नवादा, औरंगाबाद और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा. कई जगहों पर दिनभर तेज धूप रही, जबकि शाम के बाद मौसम अचानक बदल गया. अब 28 मई को भी मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा हाल.