Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का कहर… आज तेज बारिश के साथ चलेगी आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया 19 जिलों में ऑरेंज और 19 में येलो अलर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में मानसून-पूर्व गतिविधियां तेज होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है. IMD ने 4 मई के लिए 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update (फोटो : ITG)
Bihar Mausam Update: बिहार में मानसून-पूर्व की सक्रियता बनी हुई है, जिससे मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. इस बदलते मौसम के साथ ही राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं, जो भीषण गर्मी से राहत तो दिला रहे हैं. इस बीच अब मौसम विभाग ने नया बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आज प्रदेश के कई 19 जिलों ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. IMD के मुताबिक, आने वाले अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग अलग इलाकों में मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा हैं.