Bihar Weather Update: बिहार में 21 जून को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, नवादा और पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा का अलर्ट!

Bihar Weather Update: 21 जून को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. नवादा और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कैमूर, बक्सर और रोहतास में लू का असर बना रह सकता है. जानिए पटना समेत पूरे बिहार का ताजा मौसम अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

पिछले कुछ दिनों से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कहीं उमस और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बादलों की आवाजाही और बारिश से राहत मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है. 21 जून को एक ओर जहां राज्य के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में गर्मी और लू का असर अभी भी बना रह सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.