Bihar Weather Update: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच 28 अप्रैल को इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है. जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ कटिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत ने सबको दहला दिया है. मौसम विभाग ने आज सभी जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update Today
Bihar Weather Update Today
google news

बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल गया है. राज्य के कई इलाकों में जहां सूरज आग उगल रहा है और भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने (वज्रपात) की खबरें डरा रही हैं. सबसे दुखद खबर कटिहार जिले से सामने आई है, जहाँ आसमानी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बिहार के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं.