Bihar Weather Update: बिहार में आज फिर बरसेंगे बादल, 8 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी!
Bihar weather update: बिहार में 20 मार्च को मौसम अचानक करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन और किसानों पर असर पड़ने की आशंका है. जानिए मौसम का पूरा हाल.
ADVERTISEMENT

Bihar weather update
बिहार में मौसम अब तेजी से करवट लेने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों तक जहां राज्य का मौसम सामान्य बना हुआ था और दिन के समय धूप की वजह से हल्की गर्मी महसूस की जा रही थी, वहीं अब 20 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवा और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. ऐसे में विभाग ने लोगों और किसानों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम का यह बदलाव अचानक असर दिखा सकता है.