आंधी, बारिश और लू... बिहार में 24 मई को मौसम दिखाएगा अलग रंग, IMD ने 4 जिलों ऑरेंज तो 5 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में 24 मई को मौसम दो अलग-अलग रूप दिखाने वाला है. कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों दोतरफा बना हुआ है. यहां एक तरफ दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा एक्टिव है तो दूसरी तरफ मानसूनी हवाओं की हलचल भी तेज हो गई है. इस मौसमी उठापटक के बीच आज यानी 24 मई को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिलेंगे. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके उलट, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और चिलचिलाती धूप लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी.