Bihar Weather Update: आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि...बिहार में आज इन 6 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कई जिलों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज और कई जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

Bihar weather Today
Bihar Weather Update (Representational Image)
google news

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही ने लोगों को तपती धूप से थोड़ी राहत दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, गया और नवादा जैसे जिलों में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्री-मानसून सीजन की ये सक्रियता आज भी राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिल सकती है. चिलचिलाती गर्मी के बीच आसमान में छाए बादल और चलने वाली ठंडी हवाएं आम लोगों के लिए सुकून भरा संकेत लेकर आई हैं.