Bihar Weather Update: बिहार में 2 जून को बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा...जानिए आपके जिले का हाल
Bihar Weather Update: बिहार में 2 जून से मौसम फिर बदलने वाला है. IMD के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश थमने के बाद तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद समेत कई जिलों में पारा 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम, कहां चलेगी लू और मौसम विभाग ने लोगों के लिए क्या एडवाइजरी जारी की है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 2 जून से राज्य में मौसम तेजी से शुष्क होने लगेगा और अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. ऐसे में कई जिलों में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनने के संकेत हैं. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.