Bihar weather update: बिहार में पछुआ हवा का कहर शुरू! कई जिलों में पारा लुढ़का, जानें आपके जिले में आज कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंड ने करवट ले ली है. यहां सुबह-शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है. IMD के मुताबिक, पटना, गया, सहरसा, कटिहार से लेकर कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 8 दिसंबर के लिए शुष्क मौसम की संभावना जताई है. हालांकि, हल्का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर दिखाने लगा है. प्रदेश में चल रही हवा से ठंड बढ़ने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे आ रहा है. वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को प्रदेश के लिए अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है. लेकिन कुछ हिस्सों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान क्या है.