Bihar Weather Update: अगले 7 दिनों तक बिहार के अधिकांश प्रखंडों में होगी झमाझम बारिश, आज 38 जिलों में यलो अलर्ट!

Bihar Weather Update: बिहार में अगले 7 दिन तक हो सकती है भारी बारिश. आज 38 जिलों में यलो अलर्ट जारी, जानें किन इलाकों में होगा सबसे ज्यादा असर.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update Heavy Rain Alert
Bihar Weather Update(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Google CTA

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक्टिव होने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज पलट गया है. बीते दिन से हो रही बारिश एक बार प्रदेश वासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. बेगूसराय में बीते दिन गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया था जिसके बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी बहने लगा था. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ जिले जैसे पटना, आरा, समस्तीपुर, सारण, बक्सर, बेतिया, सुपौल, भागलपुर, जमुई और बगहा में तेज बारिश हुई जिससे कि कहीं-कहीं पानी भर गया. साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश का यह दौर आने वाले लगभग 7 दिन तक जारी रहेगा.