Bihar Weather Update: बिहार में कुदरत का कहर! सभी जिलों में भारी बारिश और आंधी का 'येलो अलर्ट', जानें अगले 48 घंटे का हाल

बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है. राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के सभी जिलों में चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather
Bihar Weather
google news

Bihar Weather Update: बिहार के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन भारी पड़ सकते हैं. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है. पिछले कुछ घंटों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में हुई ओलावृष्टि और आंधी ने न केवल फसलों को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि कुछ लोगों की जान जाने की भी दुखद खबर है.