बिहार में गरज-चमक के साथ 50 KMph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं...मौसम विभाग ने 18 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Weather Update Today: बिहार में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने 23 जून के लिए 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं अगले 48 घंटों में मानसून के राज्य के बाकी हिस्सों में भी तेजी से फैलने के संकेत हैं.
ADVERTISEMENT

बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान जहां मधुबनी और सुपौल जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, वहीं सारण, डेहरी, कैमूर और पटना जैसे जिलों में लू का प्रकोप जारी रहा. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार बिहार के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भाग में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है. ऐसे में मौसम विभाग ने 23 जून को लेकर बिहार के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.