बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न... IMD ने 8 जून को 14 जिलों में जारी किया आंधी और तेज बारिश का येलो अलर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. 8 जून के लिए 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने की चेतावनी दी है. अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार भी तेज हो सकती है.
ADVERTISEMENT

बिहार में 8 जून को IMD ने जारी किया 14 जिलों में येलो अलर्ट
Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. चिलचिलाती गर्मी और उमस से परेशान बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई. वहीं इसके साथ ही कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की बात कही गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से बिहार के अलग-अलग जिलों मौसम के अलग रंग देखने को मिलेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी, जबकि कुछ मैदानी इलाकों को अभी चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा.