Bihar Weather Today: बिहार में कल इन 26 जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की रफ्तार भले धीमी पड़ी हो, लेकिन मौसम विभाग ने 26 जुलाई के लिए 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 28 जुलाई से मानसून फिर जोर पकड़ेगा और कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन लोगों को बारिश से पूरी तरह राहत मिलने वाली नहीं है. माैसम विभाग ने ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 26 जुलाई 2026 को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ का असर बिहार के मौसम पर बना हुआ है. हालांकि, पूरे राज्य में एक साथ मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
