बिहार पुलिस में ‘लेडी सिंघम’ का दबदबा, 37% से ज्यादा फोर्स में महिलाएं
बिहार पुलिस में महिलाओं का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है. अब 37% से ज्यादा महिला पुलिस बल की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार पुलिस में महिलाओं का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है. जिसका नतीजा ये है कि अब पुलिस की कमान ‘लेडी सिंघम’ के हाथों में है. थानेदारी से लेकर मुख्यालय तक बड़ी अब महिलाएं निभा रही हैं. अकेले सिपाही पद पर ही 35.8 फीसदी यानी करीब 31 हजार 882 महिलाएं तैनात हैं. अधिकारियों को मिलाकर यह संख्या कुल पुलिस बल का 37 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है. यह बदलाव महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 फीसद आरक्षण मिलने का नतीजा है.
