PM मोदी से मिलने की जिद पर छह साल का आदित्य धरने पर क्यों बैठा? पुलिस कार्रवाई से है नाराज

Patna Protest: छह साल का आदित्य माता-पिता के साथ कथित पुलिस मारपीट के विरोध में धरने पर बैठा है. बच्चा PM Modi से मिलने और कार्रवाई की मांग कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Viral Boy Aditya
धरने पर बैठा वायरल बॉय आदित्य
Google CTA

बिहार में छात्र आंदोलन के बीच छह साल का एक बच्चा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. नाम है आदित्य. पिछले करीब 24 घंटे से आदित्य धरना स्थल पर बैठा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग कर रहा है. उसका कहना है कि उसके माता-पिता के साथ भेदभाव हुआ और कथित तौर पर पुलिस ने उनके साथ मारपीट की. आदित्य का दावा है कि 25 तारीख को उसके माता-पिता को कोतवाली थाना ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई. बच्चे ने आरोप लगाया कि इस दौरान एसपी और एक आईपीएस अधिकारी की ओर से धमकी भी दी गई. उसके मुताबिक, उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा वहां जाने पर उन्हें मारा जाएगा और माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.