बिहार उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, बांकीपुर सीट से ऐन वक्त पर बदला उम्मीदवार, अब नीरज कुमार सिन्हा को मिला टिकट
BJP Changes Candidate Bankipur: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर ऐन मौके पर अपना उम्मीदवार बदलते हुए इन्हें टिकट दिया है.
ADVERTISEMENT

नीरज कुमार सिन्हा
BJP Changes Candidate Bankipur: बिहार विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर बीजेपी की तरफ से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. बीजेपी ने बिहार की सबसे वीआईपी सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार अचानक बदल दिया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अब इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है. इस बारे में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के दस्तखत के साथ एक ऑफिशियल लेटर भी जारी कर दिया गया है.
