बिहार: जब सरकारी स्कूल में अचानक 'केमिस्ट्री' पढ़ाने पहुंचे BJP विधायक जीवेश मिश्रा, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

Jivesh Mishra Viral Video: दरभंगा के सरकारी स्कूल में निरीक्षण के दौरान बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा अचानक बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाने लगे. उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर NaCl, ऑक्टेट रूल और आयनिक बॉन्ड को बेहद आसान और मजेदार अंदाज में समझाया. विधायक का यह अनोखा टीचर अवतार और चुटीला अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

MLA Jivesh Mishra Viral Video
MLA Jivesh Mishra Viral Video
google news

बिहार में जनप्रतिनिधियों के अलग-अलग रूप अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं. इसी कड़ी में जाले विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा का एक बेहद ही अनोखा और दिलचस्प अंदाज सामने आया है. दरअसल, विधायक जी जब दरभंगा जिले के एक सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां का नजारा बिल्कुल बदल गया. स्कूल का मुआयना करते-करते विधायक खुद को रोक नहीं पाए और सीधे क्लासरूम में जाकर बच्चों के लिए शिक्षक बन गए. उन्होंने न सिर्फ बच्चों को पढ़ाया बल्कि ब्लैकबोर्ड पर मार्कर उठाकर विज्ञान की बारीकियां भी समझाईं. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.