BJP विधायक रंजन कुमार के खिलाफ पोस्ट लिखा तो 60 समर्थकों के साथ पहुंचे युवक के घर...फिर जो हुआ, देखें वायरल वीडियो

Ranjan Kumar Facebook Post: मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक रंजन कुमार के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखना एक युवक को भारी पड़ गया. विधायक अपने समर्थकों के साथ युवक के घर जा पहुंचे, जिसके बाद वहां जमकर मारपीट और बवाल हुआ. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां एक तरफ विधायक समर्थकों पर गुंडागर्दी के आरोप लग रहे हैं.

ADVERTISEMENT

मुजफ्फरपुर में फेसबुक पोस्ट पर बवाल
मुजफ्फरपुर में फेसबुक पोस्ट पर बवाल
google news

BJP MLA Ranjan Kumar Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर सत्ताधारी दल के विधायक और एक स्थानीय युवक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और सिर फोड़ने तक पहुंच गई. मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है.