BJP MLA विनय बिहारी सरकार के खिलाफ गमछा बिछाकर धरने पर बैठे, बोले- 'राजा के आने का इंतजार है'
पश्चिम चंपारण में बाढ़ राहत व्यवस्था से नाराज BJP विधायक विनय बिहारी समाहरणालय परिसर में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए. विधायक ने राहत सामग्री की कमी का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने की मांग की. विनय बिहारी ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, वह धरने से नहीं उठेंगे.
ADVERTISEMENT

धरने पर बैठे BJP MLA विनय बिहारी
पश्चिम चंपारण में बाढ़ ने हालात बिगाड़ रखे हैं और इसी बीच बीजेपी के अपने ही विधायक ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी मंगलवार को बेतिया समाहरणालय पहुंचे, लेकिन जब अधिकारियों से मुलाकात नहीं हुई तो उन्होंने समाहरणालय परिसर में ही गमछा बिछाया और धरने पर बैठ गए. मुद्दा था बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने का. विधायक का आरोप है कि बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद कई प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रही हैं. उन्होंने पॉलिथीन, राशन और दूसरी जरूरी सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की.
