बिहार में बीजेपी ने चला मास्टरस्ट्रोक! पवन सिंह का पत्ता काट शिवेश राम को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये?

BJP Rajya Sabha Bihar: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए पवन सिंह की अटकलों पर विराम लगाकर शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है. मंत्री नितिन नवीन के साथ शिवेश राम को टिकट देकर पार्टी ने दलित कार्ड और संगठन आधारित राजनीति को साधने की रणनीति अपनाई है. जानिए कौन हैं शिवेश राम, उनका राजनीतिक सफर और इस फैसले के पीछे बीजेपी की मास्टरस्ट्रोक रणनीति.

ADVERTISEMENT

BJP Rajya Sabha Bihar
Shivesh Ram Candidate
google news

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार की दो खाली हो रही राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन और शिवेश राम को अपना उम्मीदवार बनाया है. नितिन नवीन का नाम तो तय माना जा रहा था, लेकिन शिवेश राम की उम्मीदवारी ने सबको चौंका दिया है. इस फैसले के पीछे बीजेपी की एक बड़ी सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.